Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

पीवी सिंधू ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं, जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में दी मात

सिडनी: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शनिवार (13 जून) को ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में हार गईं. जिसके साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया. सिंधू को जापान की खिलाड़ी अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा.

पीवी सिंधू को सेमीफाइनल में वर्ल्ड की तीसरे नंबर की खिलाड़ी से सामना करना था. उन्होंने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन 43 मिनट तक चले मुकाबले में यामागुची ने 22-20, 21-12 से मैच जीत लिया.

सिंधू ने पहले गेम में यामागुची के हर शॉट का डटकर सामना किया. दोनों खिलाड़ियों ने लगातार छह-छह अंक हासिल किए, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपने गेम प्वाइंट को अंक में बदलने में नाकाम रही. यामागुची ने संयम बनाए रखते हुए पहला गेम जीत लिया.

पर दूसरे गेम में खेल का रुख पूरी तरह बदल गया. यामागुची ने लगातार आठ अंक बनाकर 13-6 की बढ़त बना ली और पूरे गेम में अपना दबदबा बनाए रखते हुए आसानी से मैच जीत लिया.अब जापानी खिलाड़ी टूर्नामेंट के महिला एकल के खिताबी मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी.

इस हार के साथ सिंधू के बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने का इंतजार और लंबा हो गया. सिंधू दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के बाद से बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस सत्र में सिंधू का यह दूसरा सेमीफाइनल था.

इससे पहले वह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं जिसमें उन्हें चीन की वांग झीयी से हार का सामना करना पड़ा था. वह इस सत्र में तीन बार क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles