Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

अटल आवासीय विद्यालयों में अब अनिवार्य समाचार पत्र पाठन, बच्चों की सोच और ज्ञान को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बच्चों के ज्ञानवर्धन और सोच को तार्किक करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने को अनिवार्य करने के क्रम में एक और कदम आगे बढ़ाया है। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने भी सभी अटल आवासीय विद्यालयों में समाचार पत्रों का पाठन अनिवार्य कर दिया है।

श्रम एवं सेवायोजन विभाग प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन करता है। अटल आवासीय विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध हैं और इनमें कामगारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। प्रदेश के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, भाषा और तार्किक सोच विकसित करने के उद्देश्य से समाचार पत्र पढ़ने को अनिवार्य किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। अब श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एम के शन्मुगा सुन्दरम ने अटल आवासीय विद्यालयों के लिए भी इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं।

डॉ एम के शन्मुगा सुन्दरम के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के हर मंडल में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में नियमित रूप से हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को प्रतिदिन समाचार पढ़ने, नए शब्द सीखने और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा क्षमता, सामान्य ज्ञान और सोचने-समझने की शक्ति को मजबूत करना है।

उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एम के शन्मुगा सुन्दरम अक्सर ही विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के साथ निरीक्षण भी करते हैं। समय-समय पर अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक कार्य के साथ ही हास्टल में मिल रही सभी सुविधाओं की जानकारी लेते है। वे विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और निरीक्षणों में शामिल होते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles