अयोध्या: शंकराचार्य के मुद्दे पर अब अयोध्या से एक इस्तीफा हो गया है. जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है. ये दो पन्ने का इस्तीफा है. जीएसटी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा है कि पीएम मोदी व सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा दे रहा हूं.
उन्होंने पत्र में लिखा है कि “शंकराचार्य अविमुक्तेश्वारनंद ने सीएम योगी आदित्य नाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का नमक खाता हूं. जिस प्रदेश से मुझे सैलरी मिलती है. मैं उसका पक्षधर हूं. सीएम योगी लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं. उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. पिछले तीन दिन से मैं आहत था, मेरा इस्तीफा जब मंजूर हो जाएगा, तो मैं अपने संसाधनों से सामाजिक कार्य में लग जाऊंगा.”
बता दें कि इससे पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने UGC के नए कानून और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई से आहत होकर इस्तीफा दिया था.
बता दें कि बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट लंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को जिला प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए हड़कंप मचा दिया था. वहीं शासन ने अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित करते हुए मंडलायुक्त बरेली को जांच सौंपी है. जांच के दौरान अलंकार DM कार्यालय शामली से संबद्ध रहेंगे.


