Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

सलमान खान रोक नहीं पाए आंसू, कौन थीं Kumud Rane जिनके निधन से शोक में डूब गया खान परिवार

हैदराबाद: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. खान परिवार की बेहद करीबी दोस्त और जानी-मानी बिजनेसवुमन कुमुद राणे का मंगलवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने खान परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचाया है. मुंबई में आयोजित उनके अंतिम संस्कार में सलमान समेत खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

अंतिम संस्कार से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान खान काफी भावुक नजर आए. अपने करीबी दोस्त को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. इस दौरान सोहेल खान, अरबाज खान, सलमा खान और हेलेन भी मौजूद रहे.

कौन थीं कुमुद राणे?

मीडिया रिपोर्ट्स और इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के अनुसार, कुमुद राणे दुबई की एक प्रतिष्ठित उद्यमी थीं और मशहूर ब्यूटी एवं वेलनेस ब्रांड की संस्थापक थीं. उन्होंने इस वेंचर की शुरुआत साल 2005 में की थी. कुमुद का सपना एक ऐसा प्रीमियम ब्यूटी लाउंज तैयार करना था, जहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन सेवाएं मिल सकें. यही वजह रही कि उनका ब्रांड दुबई में काफी लोकप्रिय हुआ.

बिजनेस के अलावा कुमुद की रुचि इंटीरियर डिजाइनिंग, मार्केटिंग और सोशल मीडिया में भी थी. उनकी पेशेवर सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान दिलाई.

खान परिवार से था खास रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद का खान परिवार के साथ सालों पुराना और बेहद करीबी रिश्ता था. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वह सलमान खान और उनके परिवार के बेहद करीब थीं. पारिवारिक समारोहों से लेकर जन्मदिन की पार्टियों तक, कुमुद कई खास मौकों पर खान परिवार के साथ नजर आती थीं.बताया जाता है कि कुमुद की शादी सलमान खान के पुराने दोस्त जुग्गे राणे से हुई थी. इसी वजह से उनका खान परिवार के साथ संबंध और भी गहरा था. वह परिवार के इनर सर्कल का अहम हिस्सा मानी जाती थीं.

इसी साल मनाया था 60वां जन्मदिन

कुमुद ने इसी साल अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया था. इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे, जिनमें सलमान खान भी शामिल थे. जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं.

कुमुद अपने पीछे पति जुग्गे राणे और बेटे कबीर को छोड़ गई हैं. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का सिलसिला जारी है. वहीं, खान परिवार और उनके करीबी दोस्तों के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles