महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव — सीमा त्यागी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है महिलाओं का सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, राजनीति, उद्यमिता और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी महिलाओं की स्थिति से तय होती है। जब महिलाएं शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त होता है। इसलिए बेटियों को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिला दिवस के अवसर पर में सभी देशवासियों से आह्वान करती हूँ कि महिलाओ के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मिलकर प्रयास करें और एक संवेदनशील व प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।


