Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी उन्मूलन को मिली नई गति

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद मथुरा में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति देने हेतु इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भवन, डैंपियर नगर में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” विषयक एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, मथुरा द्वारा किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस वर्ष की थीम “Yes! We can end TB: Led by countries, Powered by people” के अनुरूप कार्यक्रम में जनभागीदारी को टीबी उन्मूलन की मुख्य आधारशिला बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोज अभियान के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। अभियान के तहत 5,93,609 लोगों की स्क्रीनिंग, 5,60,916 उच्च जोखिम आबादी की जांच, 1,35,057 एक्स-रे जांच तथा 17,144 मरीजों को पोषण किट वितरण किया गया। साथ ही सभी संभावित मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया गया।

इस अवसर पर जनपद की कुल 106 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करते हुए उनके ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें 16 ग्राम पंचायतें गोल्ड, 28 सिल्वर तथा 62 ब्रोंज श्रेणी में शामिल रहीं।

ब्लॉक नौहझील की 22, राया की 16, मांट की 13, बलदेव की 12, गोवर्धन की 9, नंदगांव की 5, चौमुहां की 7, फरह की 11, छाता की 10 तथा मथुरा-वृंदावन की 1 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया।

कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है और समय पर जांच तथा नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर ने “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” की अवधारणा, चयन प्रक्रिया एवं मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसीएमओ डॉ. रोहताश ने जनसहभागिता पर बल देते हुए लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की।

कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने भी प्रतिभाग कर अपने अनुभव साझा किए तथा इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर City FM 91.2 “ब्रज की आवाज़” के आरजे अमन भारद्वाज की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी जागरूकता के अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सोनू गोयल, शिव कुमार, बिहारी लाल, नवल किशोर, दुष्यंत गुर्जर, लोकेंद्र सिंह, अनिल कुमार, पंकज यादव, राजेश कुमार, श्याम बाबू शुक्ला, अनूप सिंह, मुकेश कुमार, लाखन, आकाश, योगेश, महेंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और अपने-अपने स्तर पर जागरूकता फैलाने का वचन लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles