Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

सेक्टर-82 में आवारा कुत्तों का आतंक, रहवासियों में दहशत

नोएडा। सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 में आवारा और आक्रामक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आए दिन कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि आक्रामक कुत्ते रोजाना किसी न किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा घटना में 39 ब्लॉक के निवासी दीपक को सुबह घर से बाहर निकलते समय एक कुत्ते ने काट लिया। बताया जा रहा है कि यह वही कुत्ता है, जो पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दस दिन पहले 11/4 ब्लॉक में रहने वाले एक मासूम बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया था। इसके अलावा भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से बार-बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
राघवेंद्र दुबे ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे खतरनाक और आक्रामक कुत्तों को तत्काल पकड़कर डॉग शेल्टर में भेजा जाए, ताकि निवासियों को राहत मिल सके और वे सुरक्षित महसूस कर सकें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी दिन कोई गंभीर हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील करते हुए कहा है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles