Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

कचहरी और स्टेडियम में बनेंगे शौचालय, पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

जनसुनवाई में 27 शिकायतें आईं, 16 का मौके पर निस्तारण; गर्मी में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सख्त निर्देश

अयोध्या। अयोध्या में नगर निगम की जनसुनवाई ‘संभव’ के दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की तत्काल जांच की जाए और आवश्यकतानुसार जल स्रोतों पर क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए, ताकि डायरिया, टाइफाइड, डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों पर नियंत्रण रखा जा सके।
जनसुनवाई में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को तय समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने कचहरी और स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में सीवर लाइन जोड़ने, नालियों की सफाई, मच्छररोधी दवा के छिड़काव और पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक आश्रित नियुक्ति से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने सड़क-नाली निर्माण, जलभराव और अधूरे विकास कार्यों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। इन सभी मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस जनसुनवाई में शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles