Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

विधानसभा मानसून सत्र को लेकर शिमला में कड़ा सुरक्षा पहरा, 750 पुलिसकर्मी तैनात

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शिमला में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। विधानसभा सत्र के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए करीब 750 पुलिस कर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। विधानसभा परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से तीन मुख्य सेक्टरों और विभिन्न उप-सेक्टरों में बांटा गया है।

प्रत्येक उप-सेक्टर की जिम्मेदारी राजपत्रित पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। सभी सेक्टरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ बहुस्तरीय जांच और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दक्षिणी रेंज की पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजुम आरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने विस्तृत ब्रीफिंग दी। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों, ड्यूटी और सुरक्षा प्रोटोकाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सत्र के दौरान प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए।

शहर के एंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस पहरा

शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। शोघी, मेहली, मशोबरा-ढली बाईपास और तवी मोड़ सहित अन्य प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ शहर में आने-जाने वाले वाहनों की भी निगरानी कर रही है।

रात को भी होगी चेकिंग व गश्त

सत्र के दौरान रात के समय भी विशेष चेकिंग और गश्त जारी रहेगी। इसके अलावा होटलों, सरायों और अन्य ठहरने वाले स्थानों की जांच की जा रही है। पुलिस का खुफिया और आसूचना तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि संभावित सुरक्षा चुनौतियों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यातायात के लिए बनाया प्लान 

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना लागू की गई है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। आवश्यकता पड़ने पर यातायात को नियंत्रित करने के साथ मार्गों में बदलाव भी किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि विधानसभा सत्र के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। शिमला पुलिस ने सत्र के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles