Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

टायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

गिरफ्तारचोरी के टायर, स्कॉर्पियो व अवैध हथियार बरामद

गौतमबुद्धनगर। थाना दादरी पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए टायर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए टायर, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार समेत अन्य सामान और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी स्कॉर्पियो कार के चारों टायर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया और जांच शुरू की।
पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साक्ष्य जुटाने के बाद गोपनीय सूचना के आधार पर 12 अप्रैल 2026 को पेरीफेरल जारचा अंडरपास के पास से दो अभियुक्तों—आसिफ और राजुद्दीन उर्फ राजू—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी के चार टायर (एलॉय व्हील सहित), एक जैक, एक पाना, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आसिफ (30 वर्ष) और राजुद्दीन उर्फ राजू (28 वर्ष), निवासी आरजी एन्क्लेव, थाना दादरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त आसिफ का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस संबंध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0-152/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की वारदातों में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles