Mediasamvad24

31.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

पर्यटकों को डरने की जरूरत नहीं, हिमाचल के पर्यटन स्थल सुरक्षित: सीएम सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटकों को राज्य में आने से डरने की जरूरत नहीं है। शिमला में डिजिटल सुखविन्द्र सुक्खू संग्रहालय जागरण आर्काइव के आरंभपर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि शिमला, डलहौजी, कुल्लू व मनाली सहित अधिकांश पर्यटन स्थल सुरक्षित हैं। सुक्खू ने प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की कि वे नदियों और नालों के किनारे न जाएं और वहां स्टंट या जोखिम भरी गतिविधियां न करें।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस बार मानसून से पहले सरकार पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखने के लिए हरसंभव व्यवस्था की है। आपदा प्रबंधन पर शीघ्र एक और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी ताकि सभी तैयारियों की फिर समीक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में कभी-कभी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरा हिमाचल असुरक्षित है। पर्यटक मौसम से संबंधित एडवाइजरी का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles