वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद मे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मोहसिना किदवई जी के 94 वर्ष की आयु में निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी सेठवाड़ा स्थित कार्यालय पर शोक श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई ने उत्तर प्रदेश से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की वे अपने राजनीतिक जीवन में लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों में सदस्य रहीं 1960 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सदस्य रहते राज्य सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, हरिजन एवं समाज कल्याण मंत्री और लघु उद्योग मंत्री मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले। वह दो बार सांसद बनी केंद्र सरकार में श्रम एवं पुनर्वास राज्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभाला। किदवई जी 1976 से 1980 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया तथा पुनः 1982 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गई।राजीव गांधी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली मोहसिना किदवई जी देश की अनुभवी राजनेता में गिनी जाती थी, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा अमेरिका, ब्रिटेन रुस, जर्मनी केन्या यूएई आदि वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को मजबूती से रखा।उनके अपने लंबे सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन में दिये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय छति है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व श्री शहीद कुरैशी महेश चौबे करन निषाद अशोक निषाद अर्पित जादौन बलवीर सिंह मनीष चौधरी मोहित चौधरी रवि उपाध्याय मोनू निषाद विक्रम बाल्मीकि रमेश कश्यप आशीष अग्रवाल रवि वाल्मीकि हाशिम हुमेर शैलेंद्र चौधरी विवेक कुमार सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे ।


