Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल में दो दैनिक वेतनभोगी बेलदारों को मिली नियमित नियुक्ति

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग ने चार वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले दो दैनिक वेतनभोगी बेलदारों को बड़ी राहत देते हुए नियमित नियुक्ति प्रदान कर दी है। विभाग के निदेशक डॉ. संजीव कुमार धीमान द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विभागीय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों और प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के निर्देशों के आधार पर 1 अक्टूबर 2025 से नियमित मानी जाएंगी।

आदेश के अनुसार तिलक राज, जो वर्तमान में पशु चिकित्सालय बाहली (शिमला) में कार्यरत हैं, तथा प्रेम प्रकाश, जो पशु चिकित्सालय धरमौड मंडी में सेवाएं दे रहे हैं, को पशुपालन विभाग में एनिमल हसबेंड्री अटेंडेंट के पद पर पे मैट्रिक्स लेवल-1 (18,000-56,900 रुपये) में नियमित किया गया है।

दोनों कर्मचारियों ने 30 सितंबर 2025 तक चार वर्ष की लगातार दैनिक वेतनभोगी सेवा पूरी कर ली थी। नियुक्त कर्मचारियों को चिकित्सकीय फिटनेस प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र , शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी, जिसे विशेष परिस्थितियों में एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles