उत्तराखंड महासंघ गाजियाबाद के अध्यक्ष भगीरथ सिंह रावत (सर जी) के नेतृत्व में आज संजय नगर स्थित रामकिशन पब्लिक स्कूल में उत्तराखंडी समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम गाजियाबाद हेतु मनोनीत पार्षद प्रदीप चौधरी, खोडा मकनपुर नगरपालिका परिषद के लिए मनोनीत सभासद हेमन्त जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर मंत्री के रूप में चयनित प्रमिला रावत (पत्नी अनिल राणा पूर्व पार्षद, लाजपत नगर) का सम्मानपूर्वक नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान संजय नगर क्षेत्र के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गोयलनरेंद्र तोमर, , कुमाऊं सभा के अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह रावत, उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी एसोसिएशन के पश्चिमी क्षेत्रीय महासचिव दीप सिंह रावत, पर्वतीय भ्रात समिति सेवा लाजपत नगर के महासचिव विकास शाह, सहकार भारती गाजियाबाद के समन्वयक ठाकुर रामवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त देवभूमि युवा समिति (पंजी.) संजय नगर के उपाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, महासचिव नरेश बैलवाल, कोषाध्यक्ष जयपाल भंडारी, संगठन मंत्री अनिल बैलवाल सहित सतेन्द्र पटवाल, देवु कठैत, मनोज बिष्ट, विनोद खंतवाल, विक्रम सिंह नेगी, हीरा सिंह रावत, दीपेंद्र शाह, हरीश कुकरेती, चतर सिंह गुसाईं, किरन ध्यानी, गीता नेगी, राजू किरोला, बिरेंद्र थपलियाल, सुरेन्द्र सिंह, प्रवीन सिंह रावत एवं अन्य अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


