Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT… दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर करेंगे बड़े बदलाव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 में मिली हार के बाद भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो जैसी स्थिति है। अगर टीम इंडिया 28 जून को बेलफास्ट में खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी T20 मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाती, तो उसे पहली बार आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज गंवाने की शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर है।

वैभव को मिलेगा मौका?

बेलफास्ट में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। बल्लेबाजी में संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में दूसरे मुकाबले में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देगा। युवा बल्लेबाज ने पिछले कुछ महीनों में अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन उन्हें पहले T20 में मौका नहीं मिला था। अब माना जा रहा है कि निर्णायक मुकाबले में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है।

वैभव टॉप आर्डर बल्लेबाज हैं, जबकि भारत के पास पहले से ही T20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में किसी टॉप आर्डर के बल्लेबाज को बाहर करना आसान फैसला नहीं होगा। ऐसी स्थिति में टीम मैनेजमेंट स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठाकर वैभव को टीम में शामिल कर सकता है। पहले T20I में सुंदर ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 19 रन खर्च किए। बल्लेबाजी में उन्हें छठे नंबर पर भेजा गया, लेकिन वह 12 गेंदों में केवल 9 रन ही बना सके।

अगर वैभव को मौका मिलता है तो वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद संजू सैमसन तीसरे, ईशान किशन चौथे, श्रेयस अय्यर पांचवें, तिलक वर्मा छठे, शिवम दुबे सातवें और अक्षर पटेल आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गेंदबाजी में बदलाव की संभावना

गेंदबाजी में भी बदलाव की संभावना है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवर में 57 रन लुटाए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। ऐसे में उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। प्रिंस ने इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब T20I टीम में भी उन्हें अवसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और  स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन दूसरे T20I में उनके खेलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles