भारत, 13 अप्रैल: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन, विजय सेल्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एप्पल डेज़ सेल की वापसी की घोषणा कर दी है। यह सेल 11 अप्रैल से इसके 160 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म www.vijaysales.com पर शुरू होने वाली है। यह विशेष सेल, जिसके 16 अप्रैल, 2026 तक समाप्त होने की उम्मीद है, नए आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एयरपॉड्स और अन्य एप्पल उत्पादों पर शानदार डील्स पेश करेगी।
इस सेल का उत्साह 15 अप्रैल 2026 को चरम पर होगा, जब विजय सेल्स एप्पल वॉच सीरीज़ 11 और SE (3rd Gen) जैसे वियरेबल प्रोडक्ट्स पर खास कीमतों का ऐलान करेगा।
सामान्य छूट से आगे बढ़ते हुए, ‘एप्पल डेज़’ का यह एडिशन ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट्स पर आकर्षक कीमतें, बेहतर अपग्रेड विकल्प और अतिरिक्त फायदे देता है। इससे एप्पल उत्पाद खरीदना या अपग्रेड करना अब पहले से ज्यादा आसान और फायदे का सौदा बन गया है।
सेल के दौरान ग्राहक नए आईफोन मॉडल्स— आईफोन 17, आईफोन 17E, आईफोन 17 प्रो, आईफोन 17 प्रो मैक्स और आईफोन एयर —पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16E और आईफोन 15 जैसे पुराने मॉडल भी उपलब्ध हैं। इन सभी डिवाइसेस पर ऐक्सिस, आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक कार्ड्स के जरिए तुरंत 4,000 रूपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहकों को 10,000 रूपये तक का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है।
यह सेल एप्पल के पावरफुल कंप्यूटर प्रोडक्ट्स पर भी लागू है, जिसमें नया मैकबुक नियो, मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो शामिल हैं। मैकबुक नियो की शुरुआती कीमत 60,290 रुपये है, जबकि 13 इंच और 15 इंच में उपलब्ध मैकबुक एयर 1,03,290 रुपये से शुरू होती है। मैकबुक प्रो, जो प्रो-लेवल परफॉर्मेंस देता है, 1,75,390 रुपये से शुरू होता है। इन सभी मैकबुक मॉडल्स पर ऐक्सिस, आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक कार्ड्स के जरिए 7,000 रूपये तक की तुरंत छूट मिल रही है। साथ ही, स्टोर्स पर 10,000 रूपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
आईपैड यूजर्स के लिए विजय सेल्स पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। नई आइपैड सीरीज—आइपैड 11th जेन, आइपैड एयर और आइपैड प्रो—एडवांस्ड चिपसेट के साथ 30,490 रुपये से शुरू होती है। इन सभी मॉडल्स पर 3,000 रूपये तक की तुरंत छूट का फायदा भी दिया जा रहा है।


