अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2026 में, श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने अपनी बॉलिंग से कमाल कर दिखाया है, जिसकी मिसाल क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी.
उन्होंने डबल हैट्रिक यानी की चार गेंदों पर चार विकेट लेकर कमाल कर दिया है. शनाका ने ये कारनामा मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सिएटल ओर्कास के लिए खेलते हुए हुए किया है.
शनाका ने आखिरी ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर अपनी टीम को चेन्नई सुपर किंग्स की अमेरिकी फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स पर रोमांचक जीत दिलाई.
जीत के लिए 122 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए, टेक्सास सुपर किंग्स 19वें ओवर तक मजबूत स्थिति में थी और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 15 रनों की जरूरत थी.
शनाका को आखिरी ओवर में 15 रन बचाने थे. पहली गेंद पर बाउंड्री खाने के बाद शनाका ने जोरदार वापसी की. उन्होंने दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन दिया और फिर अगली चार गेंदों पर चार विकेट लेकर सुपर किंग्स को 9 रनों से मात दे दी.
शनाका ने सबसे पहले डोनोवन फरेरा को आउट किया. उनके बाद उन्होंने केल्विन सैवेज को आउट किया. इसके बाद शनाका ने एडम मिल्ने को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की. आखिरी गेंद पर उन्होंने अम्सी डी सिल्वा को पवेलियन भेजकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
शुभम रंजने ने टेक्सास के लिए सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें पांच बाउंड्री शामिल थीं. उनके अलावा फरेरा ने 22 रन बनाए. कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए. शनाका के अलावा सिएटल के लिए ओटनिल बार्टमैन ने तीन विकेट लिए.
बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल मैच था. सिएटल का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं बना सका. कैमरन गैनन 21 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. अली शेख ने 18 रन बनाए. शनाका ने भी 16 रन का योगदान दिया. टेक्सास के लिए अम्सी डी सिल्वा ने तीन विकेट लिए. एडम मिल्ने ने दो विकेट लिए.
डबल हैटट्रिक लेने वाला खिलाड़ी
- लसिथ मलिंगा (श्रीलंका): वे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो डबल हैट-ट्रिक लेने वाले एकमात्र बॉलर हैं. उन्होंने पहली बार 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा किया था, और 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I मैच में फिर से यह कारनामा दोहराया.
- दसुन शनाका (सिएटल ओर्कास): मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 2026 के एक रोमांचक मैच में पहली डबल हैट-ट्रिक ली. उन्होंने आखिरी ओवर में 15 रन बचाते हुए 9 रन से जीत पक्की की.
- राशिद खान (अफगानिस्तान): 2019 में आयरलैंड के खिलाफ T20I मैच में यह कारनामा किया.
- कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड): T20 वर्ल्ड कप 2021 में नीदरलैंड्स के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए.


