Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

गोल्डन आवर्स में करें साइबर अपराध की 1930 नंबर पर शिकायत- राजीव कुमार चौकी इंचार्ज नासिरपुर

-गाजियाबाद पुलिस ने चलाया तीन दिवसीय जागरूकता अभियान

गाजियाबाद। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान 16 फरवरी से 18 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसके तहत लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। सोमवार को राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में नासिरपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने एस आई राहुल कुमार के साथ साइबर अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। अपराध के पहले घण्टे में ही सूचना मिलने पर पीड़ित की धनराशि ज्यादा से ज्यादा रिफंड कराई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने लोगों के फ़ोन में 1930 नम्बर सेव भी कराया। उन्होंने बताया कि 16 और 17 फरवरी को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 18 फरवरी को पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
इस मौके पर आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। जरा सी लापरवाही के कारण लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से पल भर में हाथ धो बैठते हैं। इसका कारण साइबर अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता में कमी है। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने की पहल की है जिससे साइबर अपराधों में कमी आएगी। इस मौके पर रश्मि चौधरी,अरविंद सिंघल,प्रभात गर्ग,विशाल बिग,निर्दोष गोयल,पंकज बत्रा, गौरव बंसल, रामशरण जग्गा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles