Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

भाकियू क्रांति ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म का किया विरोध,कार्यवाही की मांग

नोएडा:-“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस फिल्म का संगठन पूर्ण रूप से घोर विरोध करता है।

किसी भी समाज, जाति या समुदाय के नाम से इस प्रकार की फिल्म बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं समाज को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन एवं संबंधित गायक आदि सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग को फिल्म बनानी है तो धार्मिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े महान चरित्रों पर बनाएं।

इस अवसर पर एमपी यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विनोद यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), रवि यादव प्रवक्ता, डॉ. मुकेश यादव, नरेंद्र यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजन ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सोनू यादव (प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर), लोकेश पहलवान (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रेम सिंह यादव (प्रदेश महासचिव), सौरभ मुखिया (प्रदेश महासचिव), अखिलेश बाजितपुर (यूट्यूबर), साहिल खान प्रदेश सचिव, मोहम्मद मुमताज प्रदेश उपसचिव, अजीत रावत, जोगिंदर यादव (जिला उपाध्यक्ष), मोहित लंबरदार, रामवीर शर्मा, जितेंद्र यादव, भीम यादव, इंदर यादव, विनेश यादव, मोहित यादव, सुखगढ़ यादव, कालू यादव, राहुल मुखिया, मोनू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), विपिन यादव, दीपक यादव (सर्फाबाद), दीपक यादव (होशियारपुर), रोहतास शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र गॉड, अखिलेश मिश्रा, पहलवान, मानुष खान, के डी प्रधान, रविंद्र भाटी मीडिया प्रभारी, अजीत रावत मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles