Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

पथिक जयंती को लेकर दादरी संगोष्ठी एवं स्वागत कार्यक्रम

1 मार्च 2026 दादरी बादलपुर स्थित विकल फार्म में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, सविंदर भाटी, केपी कसाना, राष्ट्रीय महासचिव रामकेस चपराना, राष्ट्रीय सचिव पंकज रोसा, उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, श्यामवीर भाटी, प्रमोद भाटी, संजय नागर, संजय फौजी, जितेंद्र विकल, मनवीर नागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजक संजय विकल एवं समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ, शाल एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, रोजगार और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। गुर्जरों की राजधानी कही जाने वाली दादरी में वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र भाटी मैनेजर ने की तथा संचालन भूपेंद्र नागर ने किया।
अंत में गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने आगामी 14 मार्च 2026 को परी चौक स्थित गुर्जर भवन में आयोजित विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता एवं सशक्त संगठन के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles