Mediasamvad24

23.1 C
Noida
Sunday, October 11, 2026

Buy now

spot_img

EPFO का बड़ा तोहफा! अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा, जानिए ये नया नियम

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद आसान और शानदार डिजिटल सुविधा लाने जा रहा है. अब पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए अंशधारकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ईपीएफओ ने बैंकों के सहयोग से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए प्रोविडेंट फंड बैलेंस निकासी की टेस्टिंग शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए फीचर को दिसंबर 2026 के अंत तक औपचारिक रूप से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

UAN पोर्टल और UPI का होगा डायरेक्ट लिंक

वर्तमान व्यवस्था के तहत, ईपीएफओ अंशधारक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरते हैं. क्लेम प्रोसेस पूरा होने के बाद ईपीएफओ राशि को सब्सक्राइबर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर करता है. इस पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर कुछ दिनों का समय लग जाता है.

नए सिस्टम के तहत, ईपीएफओ सीधे UAN पोर्टल को सब्सक्राइबर के UPI खातों से जोड़ देगा. इसके लिए ईपीएफओ एक नया समर्पित मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह ऐप सीधे यूजर के बैंक खातों, भीम ऐप और अन्य लोकप्रिय यूपीआई ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay से लिंक होगा. इससे पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया बेहद सुगम, सुरक्षित और रियल-टाइम हो जाएगी.

UPI के जरिए कितना पैसा निकाल सकेंगे?

सरकारी अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, तय शर्तों के अधीन रहते हुए अंशधारक अपने कुल ईपीएफ (EPF) बैलेंस का 75% तक हिस्सा UPI के जरिए निकाल सकेंगे.

25% बैलेंस रहेगा सुरक्षित: वर्तमान ईपीएफओ नियमों के मुताबिक, खाते में कम से कम 25% बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होगा. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि खाताधारक के पीएफ अकाउंट पर मिलने वाला टैक्स-फ्री ब्याज लगातार मिलता रहे और रिटायरमेंट फंड भी पूरी तरह खत्म न हो.

आपातकालीन जरूरतों में मिलेगी मदद: शिक्षा, शादी, गंभीर बीमारी या मकान निर्माण जैसी अल्पकालिक और जरूरी आवश्यकताओं के लिए पात्र संचित ईपीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा तुरंत यूपीआई से निकाला जा सकेगा.

7.5 करोड़ सक्रिय सब्सक्राइबर्स को मिलेगा सीधा फायदा

ईपीएफओ का कुल फंड कॉर्पस लगभग ₹26 लाख करोड़ के करीब पहुंच चुका है. संगठन के पास कुल 30 करोड़ से अधिक पंजीकृत सब्सक्राइबर्स हैं, जिनमें से करीब 7.5 करोड़ सक्रिय योगदानकर्ता हैं. इस ऐतिहासिक फैसले से इन सभी सक्रिय सदस्यों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा, क्योंकि आपातकाल के समय उन्हें तत्काल वित्तीय मदद मिल सकेगी.

समय से पहले PF निकालने पर रिटायरमेंट फंड पर पड़ सकता है असर

PF का पैसा जरूरत के समय काम आ सकता है. लेकिन इसे समय से पहले निकालने पर रिटायरमेंट के लिए जमा होने वाली कुल रकम कम हो सकती है. EPF में लंबे समय तक जमा रकम पर ब्याज मिलता है और ब्याज पर भी ब्याज जुड़ने से फंड बढ़ता है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles