Mediasamvad24

36.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

मकर संक्रांति के बाद प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव, नए चेहरे होंगे शामिल

लखनऊ। मकर संक्रांति के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव देखने को मिलेगा। नगरीय निकायों, निगमों, आयोगों व बोर्डों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के समायोजन के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश भाजपा की नई टीम का गठन 15 जनवरी से 28 फरवरी के बीच पूरा किया जाएगा।

एक मार्च से प्रदेश भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में चली जाएगी। आने वाले दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के चुनाव के और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टीू के कार्यक्रम लगातार चलेंगे।

एक मार्च से प्रदेश भाजपा की नई टीम होने वाले तीन चुनावों की तैयारियों में जुट जाएगी। बताया जाता है कि मकर संक्रांति के बाद सबसे पहले निगमों, आयोगों और बोर्डों में सदस्यों, उपाध्यक्षों व अध्यक्षों के रिक्त पदों पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का समायोजन किए जाने की तैयारी गई है।

सबसे पहले नगर निकायों में पार्षदों व सभासदों के मनोनयन का काम होगा। जिसमें प्रदेश के 2805 भाजपा कार्यकर्ता व नेता समायोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही आयोगों, निगमों और बोर्डों में रिक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर भी बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं को समायोजित करने की तैयारी की गई है।

इसी बीच केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी आम बजट की तैयारियों की व्यस्तता के बीच ही अवध व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का दौरा व बैठकें करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे अभी तक इन दोनों क्षेत्रों में नहीं जा सके हैं। इसी क्रम में प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अपनी नई टीम का गठन करेंगे।कई नए चेहरों को भाजपा प्रदेश की टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

ये सारे काम 15 जनवरी से 28 फरवरी के बीच होंगे। एक मार्च के बाद भाजपा संगठन व सरकार पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव और इसके बाद विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों तक भाजपा के बूथ स्तर ले लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी सक्रिय नजर आएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles