Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं का हुआ सम्मान

बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गौतमबुद्धनगर, 10 मार्च 2026

बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार जेवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीपीओ संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर SIR (मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण) में प्रतिभाग कर सराहनीय कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं ममता तिवारी, किरण, पूनम रावत, माधुरी, ललिता, प्रीति, निहारिका तथा आंगनवाड़ी कासना से मधु, उषा,
सिरसा से देवबाला, पूनम
बंजारपुर से संतोष, वीरेश तथा बिलासपुर से अंजना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यालय के प्रधान सेवक राजीव कांत सिन्हा एवं ब्लॉक समन्वयक भरत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
पोषण ट्रैकर पर 100 प्रतिशत डेटा फीडिंग पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मुख्य सेविका ममता तिवारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles