Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ASMITA लीग के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

बड़ी संख्या में बालिकाओं व महिलाओं ने लिया भाग, विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

गौतमबुद्धनगर, 10 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ASMITA लीग के अंतर्गत विगत दिवस जिला खेल स्टेडियम, मलकपुर (सूरजपुर) में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन माय भारत, गौतम बुद्ध नगर द्वारा खेल कार्यालय तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से किया गया। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, बैडमिंटन तथा रस्साकसी जैसी खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें अंडर 13 वर्ष, 13–18 वर्ष तथा 18+ वर्ष आयु वर्ग में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में अंडर 13 वर्ष वर्ग में शिरीन, मिसबह एवं अल्फिजा, 13–18 वर्ष वर्ग में अस्मा, आभा एवं भावना तथा 18+ वर्ष वर्ग में मोनिका, आस्था एवं जानवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में संजना, मिज़रह, शाहजहाँ, नयाशा, सोनी, भूमि, मोनिका, मानसी तथा सुहाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 400 मीटर दौड़ में आयशा, इकरा, अस्मीन, श्रेष्ठा, सोनिया, सेजल, मोनिका, ऋतिका एवं हर्षिता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी महिपाल सिंह द्वारा प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला शिक्षिकाओं एवं महिला कोचों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माय भारत के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए लीग में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया तथा आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर फरमूद अख्तर, दिनेश, अंजुम, सुमित, विजय, बालचंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles