Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पंचायत चौकीदारों को मिलेगा नियमितीकरण का लाभ

शिमला: प्रदेश के पंचायत चौकीदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक मोड़ आया है। इंटर उपाध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत चौकीदार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। यूनियन की मुख्य मांग थी कि 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके पंचायत चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाया जाए और जो पहले से दैनिक भोगी के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें नियमित किया जाए।

चौकीदारों की जायज मांगों और उनकी समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री ने तुरंत प्रशासनिक आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिहाड़ीदार पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायती राज मंत्री ने 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को दिहाड़ीदार बनाने के मामले को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने के लिए पंचायती राज विभाग के सचिव को तुरंत आदेश जारी किए। लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रही पंचायत चौकीदार यूनियन को इस मुलाकात के बाद आखिरकार न्याय की उम्मीद नजर आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles