Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

16वीं वाहिनी सीआरपीएफ, द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

वी पी एस खुराना

मथुरा जनपद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 16वीं वाहिनी के गणेशरा स्थित कैंप में कमांडेंट नितिन कुमार के निर्देशन में 7 मार्च 2026 को लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सरल हेल्थ केयर, मथुरा के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कमांडेंट नितिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय लक्ष्मी चौहान, द्वितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश्वर सिंह यादव, विजयानंद भोई तथा सहायक कमांडेंट अनंत हंस सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को कमांडेंट नितिन कुमार द्वारा रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles