Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. संध्या आशीष रायकवार का सम्मान, योग के माध्यम से हजारों लोगों को दी स्वस्थ जीवन की राह

कल्याण, महाराष्ट्र 7.03.26
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नेशनल एवं इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस कोच डॉ. संध्या आशीष रायकवार का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कल्याण की इस प्रेरणादायी महिला ने योग और प्राकृतिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। डॉ. संध्या रायकवार “Healing Without Medicines” के मिशन के साथ समाज को स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।
उन्होंने योग की विधिवत शिक्षा विश्व प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव से प्राप्त की है तथा Ministry of AYUSH के Yog Certification Board से YCB Level-6 की सर्वोच्च योग प्रमाणिकता हासिल की है।
डॉ. संध्या के लिए योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। वे वर्ष के 365 दिन स्वयं योग साधना करती हैं और अपने “योग संध्या वेलनेस स्टूडियो” के माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा दे रही हैं।
योग को और अधिक सरल तथा आनंददायक बनाने के लिए उन्होंने एक अनोखी पद्धति MUYO – Music Integrated Yoga विकसित की है, जिसमें संगीत और योग को एक साथ जोड़कर स्वास्थ्य साधना को नया आयाम दिया गया है।
अब तक वे 10,000 से अधिक लोगों को योग के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से राहत दिलाने में सफल रही हैं।
उनकी इस उल्लेखनीय सेवा और समर्पण के लिए उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. संध्या रायकवार का संदेश समाज के लिए प्रेरणादायी है —
“हर घर योग, हर मन स्वस्थ — करो योग, रहो निरोग।”
महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles