अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का सरगना गिरफ्तार
नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैमुअल ओगुन उर्फ स्टेपनी डेरिक (38 वर्ष), निवासी बेनिन सिटी, नाइजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टैबलेट, वाई-फाई राउटर, डोंगल, सिम कार्ड, विदेशी मुद्रा (1800 नायरा) और अलग-अलग नामों से बने पासपोर्ट समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।


