24 अप्रैल 2026
दादरी के ग्राम मकोड़ा में धनपाल भाटी के आवास पर नरेंद्र भाटी द्वारा किसान संगोष्ठी एवं भारतीय किसान यूनियन के संगठन विस्तार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर भाटी ने की, जबकि संचालन गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का पुष्पमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, जलकेश बाबूजी, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी, श्रीपाल कसाना एवं सुभाष भाटी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने अधिग्रहण, आबादी निस्तारण एवं मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न समस्याओं को मंच के सामने रखा। इस पर सुभाष चौधरी ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की पीड़ा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने संबोधन में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह भाटी को नमन करते हुए उनके समाज एवं क्षेत्र के प्रति समर्पण को याद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पोत्री शेरी भाटी ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर जिले और समाज का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को भी स्मरण किया गया, जिन्होंने किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग को एक मजबूत मंच प्रदान किया। आज उसी परंपरा को चौधरी राकेश टिकैत आगे बढ़ा रहे हैं।
संगठन विस्तार के अंतर्गत
कई युवाओं को सदस्यता दिलाई गई, जिनमें प्रमुख रूप से सुधीर प्रधान, सत्य प्रकाश भाटी, सतीश भाटी, राजवीर भाटी, ओमकार भाटी, मनोज भाटी, नरेंद्र भाटी, हिमांशु भाटी, उमेश कुमार, दीपक भाटी, सुमित भाटी, अनिल भाटी, रामधन गुर्जर, मोहित भाटी, सौरभ भाटी, भीम सिंह भाटी, सुधीश भाटी, आलोक भाटी, कपिल भाटी, सत्येंद्र भाटी आदि शामिल रहे। इन सभी को जिलाध्यक्ष अशोक भाटी एवं मनोज मावी द्वारा टोपी एवं माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इस अवसर पर रविंद्र भगतजी, सुंदर बाबा, महेश खटाना, विपिन प्रधान, संदीप अवाना, प्रमोद टाइगर, संजय फौजी, नवल प्रधान, अजय गुर्जर, नीरज गुर्जर, धीरेश नंबरदार, राकेश लोहिया, यादराम नेताजी, विनोद अधाना, अरुण भाटी, प्रवीण बाबा, नीतिराज चौधरी, अमित अवाना, हिमांशु चपराना, राजकुमार प्रजापति सहित भारी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


