Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

किआ इंडिया ने अक्षय तृतीया पर उत्‍तर क्षेत्र में ग्राहकों को 1400+ गाड़ियों की डिलीवरी की

नई दिल्‍ली, 23 अप्रैल 2026: देश की अग्रणी मास-प्रीमियम कार निर्माताओं में से एक, किआ इंडिया ने अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों के लिए नए वाहनों की डिलीवरी का उत्सव मनाया। उत्‍तर क्षेत्र में कंपनी ने एक ही दिन में 1400 से अधिक वाहनों की डिलीवरी दर्ज की, जो ग्राहकों की मजबूत मांग और ब्रांड के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

कंपनी ने बताया कि नई कार लेना ग्राहकों के लिए सिर्फ एक खरीदारी नहीं, बल्कि सपनों का पूरा होना और प्रगति का प्रतीक होता है। डिज़ाइन, सुरक्षा, तकनीक और आराम पर लगातार ध्यान देने के कारण किआ भारत में ग्राहकों के बीच एक पसंदीदा ब्रांड बनता जा रहा है। अक्षय तृतीया पर मिली मजबूत प्रतिक्रिया इस बदलती ब्रांड पसंद और ग्राहकों के साथ किआ के बढ़ते भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है।
अक्षय तृतीया, जिसे शुभ शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, पर ग्राहक बड़ी खरीदारी करना पसंद करते हैं। किआ इंडिया केवल मोबिलिटी तक सीमित नहीं रहते हुए ग्राहकों के अनुभवों को खास बनाने और उनकी उपलब्धियों का जश्‍न मनाने पर ध्यान दे रही है। ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहक किआ को अपने विशेष पलों का हिस्‍सा बना रहे हैं, ऐसे में ब्रांड ने देश में एक सबसे पसंदीदा कार कंपनी के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है।

इसी भावना को सुदृढ़ करते हुए, किआ इंडिया ने डीलरशिप पर एक निर्बाध और व्यक्तिगत डिलीवरी अनुभव सुनिश्चित किया, जिसमें ग्राहक की यात्रा का जश्न मनाने के लिए प्रत्येक हैंडओवर को सोच-समझकर तैयार किया गया था। इस दिन मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया किआ ब्रांड के प्रति ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और लगाव को दिखाती है। किआ इंडिया के विकास के केंद्र में ग्राहक-केंद्रियता के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता है। अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क के विस्तार से लेकर सर्वश्रेष्ठ ओनरशिप अनुभव प्रदान करने तक, ब्रांड 391 शहरों में 866 टचप्वाइंट के माध्यम से ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देना जारी रखे हुए है। इस तरह की पहलें कंपनी की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं, जिसके तहत वह ग्राहकों के महत्वपूर्ण पलों को खास बनाकर खुद को एक भरोसेमंद ऑटोमोबाइल ब्रांड के रूप में स्थापित कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles