Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

साइबर ठगों के भी खिलाफ सफल टीम इंस्पेक्टर अमरेंद्र का परिश्रम, शिवली में महिला समेत दो को वापस मिली धनराशि

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां देहात की थाना शिवली पुलिस साइबर अपराधियों के शिकार पीड़ित लोगों की हर संभव सहायता करने में भी अग्रणी चल रही है ,जिसके क्रम में थाने के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए महिला समेत दो शिकायतकर्ता के खाते में कुल धनराशि 23,208/- वापस कराई गई। जिसे पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। जिसके लिए इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह और अतिरिक्त इंस्पेक्टर शीलेन्द्र यादव से पुलिस की कार्यवाही से मिली धन वापसी में सफलता का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए हर तरह के अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में अग्रणी शिवली पुलिस के जनहित में महत्वपूर्ण इस कार्य की जमकर सराहना करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ नेतृत्व कुशलता के धनी इंस्पेक्टर अमरेन्द्र बहादुर सिंह के मुताबिक आवेदक मुनेश कुमार यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को साइबर ठगो द्वारा एयरपोर्ट मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आवेदक से 23720/- रूपये ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगी की गयी थी ,जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत की गयी थी।
इसी बीच कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, आलोक सिंह ,कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, हरीशचन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में एवं कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन मे अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता मुनेश कुमार यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना शिवली से साइबर ठगों द्वारा एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे गए 23720/- रूपये के मामले में त्वरित जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) द्वारा शिकायतकर्ता की कटी हुयी धनराशि में से 23,208/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई। साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के रूप मे यह महत्वपूर्ण सफलता शिवली के इंस्पेक्टर अमरेन्द्र बहादुर सिंह की अगुवाई में सोमवीर सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर की टीम को मिली।
अवगत कराते चलें कि शिवली के कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में जिस तरह का प्रभावी अभियान लगातार जारी है। उसके फलस्वरूप हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों समेत ऐसी कोई घटना शेष नहीं बची है ,जिसका सटीक खुलासा करते हुए सभी अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाने में सफलता न प्राप्त की गई हो। यही नहीं इसी वजह से पत्रकारिता की आड़ में हर तरह के अपराध में लिप्त लोगों के साथ नेता रुपी सफेद पोश दलाल भी दहशत के साये में लिपटे हुए बताये जा रहे हैं। मतलब अब वे पहले की तरह थाने जाकर अपना उल्लू सीधा करने में भी पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस पर बढ़ा हुआ विश्वास शिवली क्षेत्र की जनता को भारी राहत प्रदान करने वाला भी माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles