Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, हार्ट अटैक से गई जान, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस, परिवार ने की पुष्टि

हैदराबाद: दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन, यूनाइटेड किंगडम में 70 साल की उम्र में निधन हो गया. वह 70 साल के थे. उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. खबरों के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है.

उनकी भतीजी जीना नारंग ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने सुनील आनंद के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, ‘भारी मन से हमारा परिवार सुनील आनंद के निधन पर शोक व्यक्त करता है. हमें मिले प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन से हमें सांत्वना मिली है, जिसके लिए हम सचमुच आभारी हैं. हम इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करते हैं.’

परिवार के एक सदस्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे अंकल सुनील आनंद जी के निधन पर शोक व्यक्त करती हूं. वे बीते जमाने के सबसे चहेते शोमैन और महान अभिनेता देव आनंद जी के बेटे थे. देव आनंद जी की फिल्में हमेशा देश के युवाओं के दिलों को छू जाती थीं. वे अपनी हर फिल्म को ऐसे बनाते थे जैसे कोई बच्चा नए खिलौने के साथ खेल रहा हो. सुनील अंकल नवकेतन बैनर की सभी फिल्मों में अपने पिता के मुख्य सहयोगी थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति.’ परिवार ने मौत का कारण नहीं बताया. वह देव आनंद और कल्पना कार्तिक के बेटे थे. और जानकारी का इंतजार है.

सुनील ने ‘आनंद और आनंद’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके पिता देव आनंद भी थे और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया था. बाद में सुनील ने ‘कार थीफ’ और ‘मैं तेरे लिए’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, उन्हें अपने पिता जैसी शोहरत नहीं मिल पाई.

काफी लंबे समय के बाद, उन्होंने ‘मास्टर’ फिल्म से एक्टिंग में वापसी की. इस फिल्म को उन्होंने खुद ही डायरेक्ट भी किया था. हालांकि, फिल्म को ज्यादा चर्चा नहीं मिली. सुनील की पिछली फिल्म ‘वागाटोर मिक्सर’ थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी और यह एक हॉलीवुड फिल्म थी. ‘मास्टर’ की तरह ही, इस फिल्म में भी वे एक्टर और डायरेक्टर, दोनों थे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles