बदलापुर तहसील में SDM ने लापरवाह की हदें कर दी थी पार, चार से पांच घण्टे तक सीयूजी बंद रखना जैसे रहे हैं बड़े कृत्य,
कास्तकारों और फरियादियों से सीधे मुख नहीं करती थी बात, मोबाइल छिनवाना, थाने बैठवाना, अकड़न जैसा स्वभाव
जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा
जौनपुर। पिछले एक साल के अधिक समय से बदलापुर तहसील में फरियादियों और काश्तकारों एंव अन्य लोगों में त्राहिमाम मचा रखी एसडीएम योगिता सिंह को आखिरकार नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन, द्वारा दो दिन पहले हुए ट्वीट को संग्यान लेते हुए हटा दिया गया।
जानकारी के अनुसार बदलापुर तहसील में तैनात एसडीएम योगिता सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर बीते दो दिन पहले किए गए सुनील मिश्रा पत्रकार के ट्वीट X के बाद प्रशासनिक हलकों में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
जिस ट्वीट को नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पोल एन, ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए लापरवाह एसडीएम योगिता सिंह को बदलापुर तहसील से हटाकर के जनपद के मछलीशहर तहसील भेज दिया। तथा बदलापुर में मछलीशहर में तैनात रहे शिव प्रताप को बदलापुर का नया एसडीएम बना दिया गया। इस कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग राहत की सांस लेते नजर आए।
बताया जा रहा है कि पिछले एक साल के अधिक समय से तहसील क्षेत्र के कास्तकार, फरियादी, अधिवक्ता एवं आमजन एसडीएम के कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। लोगों का आरोप था कि तहसील में फरियाद लेकर पहुंचने वाले कास्तकार व लोगों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा था, इनके तानाशाही रवैये और अकड़भरे व्यवहार से आम जनता परेशान चल रहे थे।
इनके कई वायरल विडिओ और लोगों द्वारा बताए जा रहे बातमें देखा जा रहा है कि इन मोहतरमा को न तो डीएम साहब का डर रहता था, और न ही मुख्यमंत्री के आदेशों का भंय था, बेधड़क चार से पांच, घण्टे तक सीयूजी मोबाइल नंबर को ही बंद कर रखती थी, तहसील में आने वाले महिला व पुरूष फरियादियों एंव कास्तकारों से बदतमीजी में बात करने और इनके साथ तानाशाही रवैया दिखाते हुए थाने बैठवाना सहित धनऊगाही जैसी कार्यशैली बन गई थी।
जनपद में आए तेजतर्रार नए जिलाधिकारी सैमुअल पोल एन, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बीते दो पहले योगिता सिंह के कुछ कृतियों कई विडिओ पत्रकार सुनील मिश्रा ने साझा किया, जिस ट्वीट को प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नवागत जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से महज दो दिनों के भीतर कार्रवाई करते हुए इन मैडम को बदलापुर से हटाकर मछलीशहर तहसील भेज दिया गया।
एसडीएम के हटने की खबर मिलते ही तहसील क्षेत्र में लोगों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं, किसानों और फरियादियों ने नवागत जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब तहसील में जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा।
सूत्रों की मानें तो नवागत जिलाधिकारी लापरवाही किसी रूप में पसंद नहीं करते, एसे अधिकारियों की खैर नहीं जो जनता के लिए भेजे गए हैं पर जनता को ही परेशान करने और लूटने का काम करते हैं, कर्तव्य विमुख लोगो की कार्यप्रणाली को लेकर और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल इस कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी और सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


