वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद में सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) जी द्वारा आज दिनांक 06 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की गई। आयोग के सदस्य जी ने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया जा रहा है।समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को जागरूक करना है सरकार की प्राथमिकता है। माननीय जी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाएं जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाएं गरीब, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।सदस्य ने मीडिया के माध्यम से जनसामान्य से अपील की गई है कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए नजदीकी कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसी भी नागरिक को यह महसूस न हो कि उसकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निरंतर रूप से शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल के माध्यम से आमजनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
चौपालों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी जा रही है और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के उपरांत सदस्य ने ग्रामसभा आशापुरी महोली रोड थाना कृष्णानगर तथा ग्रामसभा रामपुर थाना मगोर्रा में जन चौपाल ली तथा ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान किया।


