Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

परिवारवादी पार्टियां विकास नहीं कर सकतीं, चुनावी मोड में अमित शाह; प्रेरणा स्थल से विपक्ष पर गरजे

लखनऊ : भारत सरकार में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‍उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ ही प्रदेश के नागरिकों को बड़ा संदेश भी दे दिया। अगले वर्ष यानी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं और अमित शाह ने लखनऊ से प्रदेश की जनता से बड़ी अपील कर दी।

भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगला वर्ष चुनाव का है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे तो आप लोगों से अपील करने आया हूं कि उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर अग्रसर करने के लिए भाजपा को प्रचंड जीत दें। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस देश का कल्याण नहीं कर सकती हैं। मैं अपील करता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता जाति पार्टी से ऊपर उठकर भाजपा को जिताएं।

कानून-व्यवस्था में काफी सुधार आया 

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार सभी को भय मुक्त बना रही है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में काफी सुधार आया है। सड़क की केक्टिविटी भी सुधरी है। उत्तर प्रदेश में सरकार ने हर गांव में 20 घंटे बिजली दी। यहां पर तो देश भक्ति की लौ बहती है। सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार किया जाता है।
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और योगी जी ने विकसित उत्तर प्रदेश को बनाने का संकल्प लिया। एक रूप से भारत की धड़कन और दूसरे रूप में भारत की आत्मा भी है। यह ताे तय है कि उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत का इंजन बनेगा।

कूड़े को कंचन में बदला

उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ काे राष्ट्र प्रेरणा स्थल राष्ट्र की चेतना की जागृति का स्थल बनेगा। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल जी और अटल बिहारी वाजपेया जी की स्मृति में बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल दशकों तक देश को दिशा देगा। यहां 65 एकड़ क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ था, आज भाजपा की सरकार ने कूड़े को कंचन में बदला है।

अमित शाह ने कहा कि आज यहां पर व्यंजन मेला लगा है। इसकाे हम लाेगाें ने वर्ष 2017 को दिल्ली में घोषणा पत्र में डाला था। तब साथी कहते थे कि क्या यूपी में ऐसा हो पाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की तमाम याेजनाएं आज ये यहां से निकलकर कई राज्यों में पहुंच गई हैं। ये युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन रही हैं।

उन्हाेंने कहा कि सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनॉमी में अहम भूमिका निभाएगी। उत्तर प्रदेश का हर जिला रोजगारी से युक्त होगा। एक जमाने में उत्तर प्रदेश को लेबर सोर्स बनाया गया था। सपा और कांग्रेस ने इसकाे बीमारू राज्य बनाकर रखा था।

याेगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश की विकास दर 17 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश देश का फूड बास्केट है। अमित शाह ने नई योजना का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश में सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन का निर्माण किया जाएगा। यह जनपद में साै एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। जहां कौशल वाले युवाओं को रोजगार मिलेगा।

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पांच विभूतियाें काे उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया। उन्हाेंने कहा कि इन सबकाे सम्मानित करना मेरे लिए आनन्द की बात है। अमित शाह ने अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला, शिक्षाविद फिजिक्स वाला के अलख पाण्डेय, वीर रस के कवि डा.हरि ओम पवार, शिक्षा व नवाचार के लिए रश्मि आर्या और कृषि वैज्ञानिक डा. सुधांशु सिंह को सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि हरि ओम पवार जी को लंबे अरसे से सुनता आया हूं। इन्होंने समाज को जागरूक किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी का संदेश भी पढ़ा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी का संदेश भी पढ़ा। जिसमें प्रधानमंत्री ने लिखा कि आज उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। मैं काशी का सांसद हूं और यूपी के लोगों ने चुनकर भेजा है। इसलिए ये मेरे लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश ने हमेशा अपने सामर्थ्य से देश को गति दी है। सभी ने पिछले 11 वर्ष में भारत को बदलते देखा है। देश की एक नई बदलती तस्वीर देखी है। आज उत्तर प्रदेश तेजी से तीन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। एक समय था जब विकास के प्रोजेक्ट कई वर्ष साल लटके रहते थे। उत्तर प्रदेश मजबूत कानून-व्यवस्था का उदाहरण बन चुका है। मैंने गरीब महिलाओं के कल्याण के लिए बलिया से उज्ज्वला योजना लागू की थी, आज इसे अंतिम पायदान तक महिलाओं तक पहुंचाया गया है।

एक जनपद एक व्यंजन योजना आज लागू 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2018 में पहली बार उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया था। आज उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान दे रहा है। एक जनपद एक व्यंजन योजना आज लागू की है, यह एमएसएमई की नई ताकत बनेगी। लोगों को हाइजीनिक 75 उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजाइन को वैश्विक मांग के अनुसार एक्सपोर्ट कर सके।

इससे पहले अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जनोत्सव यानी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस 24 जनवरी पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन दिवसीय आयोजन का उद्घान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका आयोजन स्थल पर स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह भारत की सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना को नया स्वर देने वाले समारोह के साक्षी बने।

उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। इस अवसर पर यूपी के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, डीजीपी एवं अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles