नए फोर्स ट्रैवेलर एन की खास बातें:
कार जैसा नया ड्राइवर केबिन, डिजिटल डिस्प्ले और 9-इंच की टचस्क्रीन
शांत केबिन एक्सपीरियंस के लिए पहले से बेहतर एनवीएच
नई एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली आरामदायक सीटें
नया फ्रंट डिजाइन, डीआरएल और एलईडी इंडिकेटर के साथ
बेहतर केबिन कूलिंग के लिए नया एयर कंडीशनिंग सिस्टम
सभी मॉडल्स में नया मॉड्यूलर रूफ डिजाइन
ज्यादा मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर (बेहतर बीआईडब्ल्यू बिल्ड)
बॉडी के हिस्सों के जोड़ कम किए गए, जिससे मजबूती बढ़ी
पूरी तरह नया डिजाइन किया गया शीट मेटल स्ट्रक्चर
मजबूत गुणवत्ता प्रणाली के साथ बेहतर मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी सिस्टम, जिससे वाहन की फिनिशिंग, फिटिंग और लुक और अच्छा हुआ है
रोबोटिक्स और ऑटोमेटेड डोर हेमिंग सहित आधुनिक तकनीक से बेहतर और एक समान निर्माण गुणवत्ता
पुणे, 5 मई 2026: भारत के सबसे बड़े वैन निर्माता और प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी, फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने आज अपनी नई फोर्स ट्रैवेलर एन रेंज लॉन्च की है। यह नया मॉडल एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन जैसे कामों में उपयोग के लिए बनाया गया है।
यह नई फोर्स ट्रैवेलर एन रेंज कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है। इसमें आराम, सुविधा, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कुल लागत (मेंटेनेंस सहित) को कम करने पर ध्यान दिया गया है। इससे वाहन चलाना और उसकी देखभाल करना भी आसान हो गया है और इस तरह हर ग्राहक के अनुभव को और बेहतर तथा उन्नत बनाया गया है। इस लॉन्च के साथ फोर्स मोटर्स लिमिटेड अब धीरे-धीरे अपने सभी पुराने ट्रैवेलर मॉडल की जगह नया एन रेंज ही बनाएगी। यानी भविष्य में बनने वाले सभी नए वाहन इसी नए मॉडल पर आधारित होंगे।
चार दशकों से ज्यादा के अनुभव के साथ फोर्स मोटर्स लिमिटेड का फोर्स ट्रैवेलर अपने सेगमेंट में एक स्थापित और भरोसेमंद नाम रहा है। यह वाहन अपने श्रेणी का निर्माण करने वाला मॉडल माना जाता है और आज भी इस सेगमेंट में करीब 70% हिस्सेदारी के साथ बाजार में सबसे आगे है। यह एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन जैसे कई कामों में इस्तेमाल होता है और इसने उद्योग में नए मानक स्थापित किए हैं। अपनी विश्वसनीयता और प्रदर्शन के कारण यह भारत में सबसे पसंदीदा एंबुलेंस प्लेटफॉर्म और स्कूल बस सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बन चुका है।
नई फोर्स ट्रैवेलर एन रेंज के लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए फोर्स मोटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रसन्न फिरोदिया ने कहा, “फोर्स ट्रैवेलर भारत में साझा यात्री परिवहन (शेयर्ड मोबिलिटी) का एक भरोसेमंद और स्थापित उत्पाद रहा है और यह अपने सेगमेंट में लगातार नेतृत्व कर रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “नई फोर्स ट्रैवेलर एन रेंज में हमने उन चीजों पर ध्यान दिया है जो वास्तव में जरूरी हैं। इसे बनाने में मालिकों, ड्राइवरों और यात्रियों से मिले सुझावों को शामिल किया गया है, ताकि आराम, इस्तेमाल में आसानी, भरोसेमंद प्रदर्शन और कम खर्च जैसे पहलुओं को बेहतर किया जा सके। साथ ही, इसका मकसद वाहन का डाउनटाइम कम करना और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।”
“साथ ही हमने फोर्स ट्रैवेलर को बनाने के तरीके को और बेहतर किया है। फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अर्बानिया मॉडल से मिले अनुभवों ने हमारे मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और क्वालिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद की है, जिससे निर्माण में ज्यादा एकरूपता और बेहतर गुणवत्ता मिली है। नई फोर्स ट्रैवेलर एन रेंज, ट्रैवेलर ब्रांड पर लोगों के लंबे समय से बने भरोसे को आगे बढ़ाता है और इसे और ज्यादा आधुनिक, सक्षम और आज की जरूरतों के


