Mediasamvad24

32.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शशि भूषण लाल सुशील ने उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

उत्तर प्रदेश | 19 मई 2026: उत्तर Pradesh सरकार के MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शशि भूषण लाल सुशील ने India Exposition Mart Limited (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सुदीप सरकार समेत आज उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसका चौथा संस्करण 25 – 29 सितंबर 2026 को इंडिया एक्स्पो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शशि भूषण लाल सुशील, MSME सचिव श्री प्रांजल यादव, ODOP के संयुक्त आयुक्त श्री सुनील कुमार, उद्योग विभाग के अपर आयुक्त श्री रोहित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विदेशी खरीदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए Federation of Indian Export Organisations (FIEO) के प्रतिनिधि श्री रोहित तेजपाल भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान UPITS 2026 की व्यापक रूपरेखा, रणनीतिक साझेदारियों, सरकारी समन्वय, विदेशी खरीदार जुटाने, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 27 जून 2026 को आयोजित किए जाने वाले UPITS Curtain Raiser एवं International MSME Day कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 को प्रचारित किया जाएगा और यूपी के MSME क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के साथ 22–23 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक, चार समय क्षेत्रों के अनुरूप राजनयिक समन्वय तथा FIEO के साथ वैश्विक रोडशो और Buyer Mobilisation Strategy पर चर्चा की गई। जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे संभावित Partner Countries तथा महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे Partner States की भागीदारी को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
यूपीआईटीएस के तीसरे संस्करण का उद्घाटन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था जिसमें विदेशी खरीदारों समेत, लगभग 5 लाख दर्शकों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार और India Exposition Mart Limited (IEML) के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यूपीआईटीएस अपनी तरह का पहला व्यापार मेला है जो किसी राज्य द्वारा इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है।
उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी एमएसएमई राज्यों में से एक है। साथ ही राज्य के एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने में एमएसएमई विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार ओडीओपी योजना ने लाखों कारीगरों और उद्यमियों को बाजार, वित्त और प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि को गति दी है। साथ ही One District, One Cuisine (ODOC) के प्रचार के लिए भी इस बार प्रयास किए जाएंगे ताकि यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिले।
बैठक के दौरान डॉ. राकेश कुमार ने कहा,“UP International Trade Show ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश को वैश्विक खरीदारों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। UPITS 2026 राज्य के MSME, ODOP, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।”
उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि UPITS 2026 को अब तक का सबसे प्रभावशाली और परिणामोन्मुख व्यापार आयोजन बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles