Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

सेहत सही, लाभ कई” अभियान के अंतर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-२०२६

“सेहत सही, लाभ कई” अभियान के अंतर्गत
 *विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-२०२६
 के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजनI
*
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष ३१ मई को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस”मनाया जाता है। वर्ष २०२६ की थीम “तम्बाकू उद्योग के हथकंडों से युवाओं को बचाएं” है। इस अवसर पर जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर द्वारा “सेहत सही, लाभ कई” अभियान के अंतर्गत स्मार्ट संस्था एवं सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में वृहद जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
1. मुख्य कार्यक्रम |
“तम्बाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो” जागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण,
स्कूली बच्चे, NSS, NCC, आशा, ANM प्रतिभाग करेंगे।
2.निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं तम्बाकू उन्मूलन परामर्श शिविर
3.स्मार्ट यूथ, टोबैको फ्री यूथ” संवाद:युवाओं  के साथ जिला तम्बाकू नोडल अधिकारी का संवाद।
4.“सेहत सही, लाभ कई” लाइव फोन-इन कार्यक्रम
सलाम नमस्ते 90.4 FM पर विशेषज्ञ डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे।
 जिले को “तम्बाकू मुक्त”बनाने हेतु वर्ष २०२६ में निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं:
1. सभी शैक्षणिक संस्थान को “Tobacco Free Educational Institution” घोषित करना।
2..“सेहत सही, लाभ कई” अपील |
डाक्टर श्वेता खुराना,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रमुख का सन्देश
“तम्बाकू हर साल देश में  लाख लोगों की जान लेता है। एक सिगरेट जिंदगी के 11 मिनट कम करती है। कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, नपुंसकता का सबसे बड़ा कारण तम्बाकू है। हीटवेव में तम्बाकू का सेवन डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा 3 गुना बढ़ा देता है।
_मैं युवाओं से अपील करती  हूँ — तम्बाकू कंपनियां आपको ‘कूल’ दिखने का झांसा देती हैं, पर बीमारी का बिल आपके परिवार को भरना पड़ता है। तम्बाकू छोड़ना मुश्किल नहीं। जिला अस्पताल के तम्बाकू उन्मूलन केंद्र में निःशुल्क दवा व काउंसलिंग उपलब्ध है।
याद रखें: तम्बाकू छोड़ोगे तो सेहत सही, सेहत सही तो लाभ कई।”
सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो की भूमिका:
“सेहत सही, लाभ कई” अभियान के तहत सलाम नमस्ते रेडियो पर माह भर “तम्बाकू छोड़ो चौपाल” प्रसारित की जाएगी। इसमें तम्बाकू छोड़ चुके लोगों की सफलता की कहानियां, डॉक्टर की सलाह, नुक्कड़ नाटक व गीत शामिल होंगे।
श्रोता *७९८२७६१११७ * पर मिस्ड कॉल देकर निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं।
जनसहयोग की अपील:
1. अपने प्रतिष्ठान को “तम्बाकू मुक्त क्षेत्र” घोषित करें व बोर्ड लगाएं।
2. 31 मई को अपने घर-दफ्तर में “तम्बाकू निषेध शपथ” दिलाएं।
“एक कदम तम्बाकू से दूरी की ओर, एक कदम स्वस्थ भारत की ओर।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles