Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

माघ मेला 2026 में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भव्य खादी फैशन शो

हिमांशु यादव की रिपोर्ट
प्रयागराज – उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है,माघ मेला 2026 का परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में 10.01.2026 से 15.02.2026 तक किया जा रहा है। मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2026 में खादी फैशन शो के मुख्य अतिथि में उमेश चंद्र गणेश केसरवानी महापौर प्रयागराज द्वारा गांधी जी का माला अर्पण व दीप प्रज्वलित करके ,फैशन शो का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रदेश से आए मॉडलों द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया ,खादी की पारम्परिक कला एवं शिल्प को प्रदर्शित करने एवं खादी उत्पादों को और लोकप्रिय बनाने के लिए खादी फैशन शो का अयोजन किया जा रहा है, जिसमें खादी परिधान में मॉडल रैंप वॉक करके प्रस्तुति किया , इसके पश्चात खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय को उमेश चंद्र गणेश केसरवानी महापौर जी ने अपने हाथों से सम्मानित किया,
खादी की आधुनिक परिधानों को अलग अलग समूह में प्रस्तुति किया गया ,खादी फैशन शो के मॉडल मंतशा जावेद,मेहवर्ष आनंद ,दीपशिखा यादव,अवनी सिंह राजपूत,वैष्णवी चौधरी,जागृति सिंह,आस्था शुक्ला,शिखा आर्य,अक्षरा,हर्षिता मिश्रा,अनमोल,आशी, कामना, आदि फैशन शो का निर्देशन अरविंद यादव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया ,इसमे 20 मॉडल के साथ कोरियोग्राफर आकांक्षा वर्मा के साथ प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजायनर अनुज कपूर हिस्सा लिया,प्रदर्शनी में खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों हेतु कुल 210 स्टाल बनवाये गये है, जिसमें ग्रामोद्योगी इकाईयां अपने उत्कृष्ट उत्पादों व वस्तुओं की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु प्रतिभाग करती हैं, जिसमें प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों जैसे झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, एवं उत्तराखण्ड आदि राज्यों की खादी संस्थाओं द्वारा खादी के वस्त्र जैसे-कटिया, रेशम, पोली खादी, सूती व ऊनी वस्त्रों एवं अन्य परिधानों की बिक्री की जा रही, इसके साथी प्रदर्शनी में खादी तथा ग्रामोद्योग की बिक्री अब तक 13 करोड़ 14 लाख तक पहुंच चुकी है। इस मौके पर कार्यक्रम में जवाहर लाल जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी,मनोज दिवाकर उप मुख्य कार्यपालिका अधिकारी खादी बोर्ड लखनऊ, अनिल सिंह वरिष्ठ प्रबंधक खादी बोर्ड लखनऊ,राकेश मोहन गुप्ता, सुनील कुमार,महेन्द कुशवाहा, आशीष यादव, अनुज द्विवेदी, राम लाल, दिनेश दुबे,अमित कुमार,आशुतोष कुमार, हिमांशु यादव, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles