Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल सरकार ने पर्यटन निगम के 8 होटल पीपीपी मोड पर देने को मंजूरी दी

शिमला। पर्यटन विकास निगम प्रबंधन द्वारा असमर्थता जताने के बाद हिमाचल सरकार ने लेनदेन सलाहकार (ट्रांजेक्शन एडवाइजर) की नियुक्ति के लिए 49,56,000 की कंसल्टेंसी फीस को मंजूरी दे दी है। पर्यटन निगम प्रबंधन ने लिखित तौर पर सरकार को अवगत करवाया था कि आर्थिक संकट के चलते निगम उक्त धनराशि का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में सरकार या तो किश्तों में भुगतान करने की व्यवस्था करे।

सचिवालय में पर्यटन निगम की स्थिति को लेकर मंथन किया गया और फिर सरकार ने उपरोक्त धनराशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान की। इससे पर्यटन निगम प्रबंधन चिंतामुक्त हो गया।

8 होटल पीपीपी मोड में चलेंगे

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार की ओर से जारी पत्र के तहत सरकार द्वारा कंसल्टेंसी फीस का राज्य अवसंरचना विकास बोर्ड की ओर से नियुक्त कंपनी को भुगतान किया जाएगा। अब पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 14 होटलों में से प्रथम चरण में 8 होटलों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी से चलाने का कार्य शीघ्र शुरू हो सकेगा।

मुनाफा कमाने की स्थिति में नहीं थे होटल

पर्यटन निगम के घाटे में चल रहे 14 होटलों में से 8 होटलों का संचालन आपरेशन एंड मेंटेनेंस(ओएंडएम)पर होगा। निगम को किसी तरह का कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। ये होटल लंबे समय से मुनाफा कमाने की स्थिति में नहीं थे और निगम प्रबंधन की सिफारिश पर सरकार ने अंतत: होटलों को ओएंडएम पर देने का निर्णय लिया।

खर्च की भरपाई की यह राशि सरकार पर बोझ नहीं बनेगी, बल्कि भविष्य में इन संपत्तियों के पीपीपी मोड पर संचालन से होने वाली कमाई (राजस्व) से वापस वसूल की जाएगी। पर्यटन विभाग के निदेशक को इस मामले में आगे की जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निगम की 56 होटल इकाइयों में से 14 घाटे से बाहर नहीं निकले

देश-विदेश में आतिथ्य सत्कार के लिए विशेष पहचान रखने वाला सरकारी तंत्र कोरोनाकाल के बाद पटरी पर नहीं लौटा। बाजार में प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने की क्षमता की कमी सहित कई प्रकार के कारणों के चलते अंतत: राज्य पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल ने मंथन करने के बाद सरकार को होटलों का प्रबंधन ओएंडएम पर देने की सिफारिश की थी। ये विषय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद आगे बढ़ा और निगम के 8 होटल पहले चरण में पीपीपी मोड पर दिए जाएंगे।

घाटे वाले होटलों में बिलासपुर का होटल लेक-व्यू (25 कमरे), मंडी जिले का होटल ममलेश्वर (10 कमरे) शिमला के प्रसिद्ध होटल एप्पल ब्लासम (26 कमरे) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल्लू का होटल सरवरी, कसौली का होटल ओल्ड रोसकामन, परवाणू का होटल शिवालिक, और रोहड़ू क्षेत्र के होटल चांसल व होटल गिरिगंगा को भी इस सूची में रखा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles