Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

भारत ने पहली बार पाकिस्तान को दी दर्दनाक हार, WT20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पांचवीं सबसे बड़ी जीत

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को छठा मुकाबला 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को ढेर कर दिया. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का विजयी आगाज किया.

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में ही सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गई. मूनिबा अली ने 35 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली, जो पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, श्री चरणी ने 3 विकेट और शैफाली वर्मा ने एक विकेट हासिल किए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए थे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि तस्मिया रूबाब और रमीन शमीम को 1-1 सफलता मिली.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles