मेरठ/नोएडा | 19 मार्च, 2026: विद्या विश्वविद्यालय, बागपत रोड, मेरठ में आयोजित राज्यस्तरीय सांसद खेल महोत्सव में सौहरखा कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मंडल स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद, इन जांबाजों ने आज प्रदेश स्तर की इस कड़ी प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर गौतम बुद्ध नगर का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए दिग्गज पहलवानों के बीच सौहरखा कुश्ती अखाड़े इन दोनों पहलवानों ने अपना स्थान बनाया लक्की यादव (65 kg): कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक हासिल किया। लविश यादव (75 kg): बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
सांसद और विधायक का प्रोत्साहन ला रहा रंग
इन युवा खिलाड़ियों की सफलता ने क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी और विधायक पंकज सिंह जी के खेल विजन को सार्थक किया है। उनके द्वारा प्रदान किए गए मंच के कारण ही आज ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं राज्य स्तर पर चमक रही हैं। इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन मिले, तो ग्रामीण क्षेत्रों का हर बच्चा प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है। पहलवानों की इस सफलता पर खेल प्रेमी नोवरा अध्यक्ष डा रंजन तोमर, रवि यादव, और अखाड़े के साथी पहलवानों व कोंच इन्द्रजित पहलवान ने बधाई दी।


