Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

मंच पर सजे मेडल, घर-घर गूंजा सम्मान मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी का स्थापना दिवस बना यादगार

मोहम्मद आलम

अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र में स्थित मिलेनियम एजुकेशनल एकेडमी के दसवें स्थापना दिवस समारोह ने शिक्षा और संस्कार का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसने न केवल छात्रों बल्कि उनके परिवारों को भी गर्व से भर दिया। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तो विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर उठा, वहीं घरों में भी जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।
कक्षा द्वितीय ‘ए’ के छात्र अब्दुल करीम को प्रथम श्रेणी मिलने पर पिता अब्दुल रहीम ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को जाता है। उन्होंने कहा, यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के संस्कार और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हम विद्यालय प्रबंधन के आभारी हैं।
कक्षा 6 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद अफ्फान के पिता उमर सुफियान ने कहा कि बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देखना हर अभिभावक के लिए गर्व का क्षण होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
कक्षा 2 ‘डी’ के छात्र मोहम्मद ज़ैन को गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान मिलने पर पिता डॉ. इमरान ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर.एच. अंसारी एवं प्रबंधन की इस पहल से अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों के बयानों से स्पष्ट है कि विद्यालय द्वारा दिया गया यह सम्मान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित हो रहा है, जिसने परिवारों में शिक्षा के प्रति विश्वास और गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles