Mediasamvad24

31.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

राज्य मंत्री सचिदानंद शर्मा पोखरियाल ने किया इंग्राहम इंस्टीट्यूट की वार्षिक एथलेटिक मीट का उद्घाटन

गाजियाबाद। इंग्राहम इंस्टीट्यूट में शताब्दी महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विशाल मैदान में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 13 और 14 मार्च को किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पहले दिन 13 मार्च को कक्षा 7 से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में काउंसलर ममता रायजादा तथा हाईटेक इंस्टिट्यूट की डॉ. मोना चौधरी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
14 मार्च के कार्यक्रम का शुभारंभ रेव. मसीह लाल द्वारा प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्य मंत्री श्री सचिदानंद शर्मा पोखरियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “ओपन कमांड” देकर वार्षिक एथलेटिक मीट का विधिवत शुभारंभ किया। श्री पोखरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में योग्यता कभी हार सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम कभी हार नहीं मानता। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने छात्रों में नया उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर श्री अनुज सिंघल ने मशाल प्रज्ज्वलित कर स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत कराई। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन का संदेश देते हुए शानदार परेड प्रस्तुत की, वहीं विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक मार्च पास्ट किया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 2-3 के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 1-2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। विद्यालय में दी जा रही आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण का भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहना की।
विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के निदेशक विंग कमांडर पी. जेथ्रो ने कहा कि खेलकूद शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाते हैं। वहीं जनरल सुपरवाइज़र श्रीमती पी. जेथ्रो ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की भूतपूर्व अध्यापिकाएं रूबी चोपड़ा, विमलेश गुप्ता, लवलीन शार्प, डॉ. पूनम जोहरी, के. एस. मुद्गल, ज्योत्सना लाल, एस. पी. लाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 2000 अभिभावकों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्पणा रुथ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत 11 अप्रैल 2026 को “ऑयल हेरिटेज रन” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गाजियाबाद की सम्मानित जनता को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles