Mediasamvad24

35.1 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

मोरक्को ने तोड़ा नीदरलैंड्स का घमंड, कटाया राउंड ऑफ 16 का टिकट, फीफा वर्ल्ड में एक और हाईवोल्टेज मुकाबला

नीदरलैंड्स और मोरक्को ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाय लेकिन फुल टाइम तक मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम और फिर पेनल्टी तक गया, जहां मोरक्को ने जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में प्रवेश कर लिया.

मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की और नीदरलैंड्स पहली बार टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में असफल रहा. नीदरलैंड्स के लिए ट्यून कूपमीनर्स और वाउट वेघोर्स्ट ने पेनल्टी पर गोल किए, जबकि मोरक्को के लिए सूफियान रहीमी, चेम्सदीन तालबी और इस्माइल सैबारी ने गोल करके टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

नीदरलैंड्स इससे पहले 11 वर्ल्ड कप में कम से कम राउंड ऑफ 16 तक पहुंचा था, जिसमें चार साल पहले कतर में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना भी शामिल है. वहीं मोरक्को पिछले वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का शानदार सफर तय किया था.

रेगुलेशन टाइम में कोडी गैकपो ने नीदरलैंड्स के लिए 72वें मिनट में गोल किया. जबकि मोरक्को के इस्सा डियोप ने 91वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया. उसके बाद खिलाड़ी ना तो स्टॉपेज टाइम में कोई गोल कर सके और ना ही 30 मिनट के अतिरिक्त समय में किसी भी टीम को गोल करने का कोई खास मौका मिला.

यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच था जो शूटआउट में खत्म हुआ. इससे पहले पैराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी पर हराया था.

ये टीमें राउंड ऑफ 32 के किसी भी मैच की सबसे ज्यादा रैंकिंग के साथ मैदान पर उतरी थीं. मोरक्को दुनिया में छठे और नीदरलैंड सातवें स्थान पर था.

टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में अब मोरक्को 4 जुलाई को कनाडा से भिड़ेगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात में 10:30 बजे खेला जाएगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles