Mediasamvad24

33.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

हिमाचल के स्कूलों में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर फोकस, बनेंगे ओपन जिम

शिमला। समग्र शिक्षा प्रदेश के स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दे रहा है। प्रदेश के पीएम श्री विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित करने की पहल शुरू की गई है।

पहले चरण में राज्य के 74 पीएम श्री विद्यालयों में लगभग 270.10 लाख की लागत से ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में भी लगभग 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का लाभ मिल सके।

यह पहल विद्यार्थियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और विद्यालयों में फिटनेस के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने का अवसर भी मिलेगा। पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, स्वास्थ्य और आधुनिक अधोसंरचना के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है।

सर्वांगीण विकास की अवधारणा को मिल रही मजबूती

समग्र शिक्षा की यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को और मजबूत बना रही है। विद्यालयों में उपलब्ध ओपन जिम सुविधाएं बच्चों को नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए प्रेरित करेंगी, जिससे उनमें फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

नियमित व्यायाम से बच्चों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही यह तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सर्वांगीण विकास की अवधारणा को मिल रही मजबूती

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास संभव है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बच्चों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित होगी, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles