Mediasamvad24

32.2 C
Noida
Sunday, August 30, 2026

Buy now

spot_img

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, जानिए कहां और कब देख सकते हैं ये जलसा

महिला T20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा. जो भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा.

टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिनको छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप B में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज की टीमें हैं.

हर ग्रुप में हर टीम दूसरी टीम के साथ एक बार खेलेगी, यानी वे ग्रुप स्टेज में पांच मैच खेलेंगी. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ग्रुप 1 की विजेता टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि ग्रुप 2 की टॉपर सेमीफाइनल में ग्रुप 1 की दुसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी. फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

क्या भारतीय महिला टीम का सपना होगा पूरा?

पिछले साल 50-ओवर फॉर्मेट में चैंपियन बनने के बाद, भारत अब सबसे छोटे फॉर्मेट में भी अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेगा, क्योंकि ‘वुमन इन ब्लू’ (भारतीय महिला टीम) क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में पांच बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं, लेकिन अभी तक अपना पहला T20 वर्ल्ड कप टाइटल नहीं जीत पाई हैं.

हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से करेगी. उसके बाद वो 17 जून को निदरलैंड से, 21 जून को साउथ अफ्रीका से, 25 जून को बांग्लादेश से और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. भारत के सारे ग्रुप मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे.

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

महिला T20 वर्ल्ड कप कहां खेला जाएगा?
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा.

महिला T20 वर्ल्ड कप कब खेला जाएगा?
महिला T20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा. फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण कहां होगा?
भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट्स्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. इसके अलावा भारत के सभी मैच दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किए जाएंगे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles