8 मार्च 2026 को माता पन्नाधाय गुजरी के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम अस्तौली, ग्रेटर नोएडा में नामित भाटी एवं अंकित भाटी द्वारा आर्य समाज मंदिर में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह एवं समाज उत्थान हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेकेदार जलजीत भाटी ने की तथा संचालन गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। इस अवसर पर अस्तौली स्थित मां पन्नाधाय द्वार से ग्रामवासियों द्वारा पदाधिकारियों एवं डीजे के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासियों नेहर्ष उल्लास के साथ भाग लिया।
आर्य समाज मंदिर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं सम्मान की पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां पन्नाधाय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, सविंदर भाटी, राष्ट्रीय सचिव पंकज रोजा, गुलजारीलाल नंदा तथा गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान, एकता और प्रगति पर अपने विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि पन्नाधाय की कहानी अत्यंत प्रेरणादायक है। जब बनवीर उदयसिंह को मारने के लिए महल में प्रवेश किया, तब पन्नाधाय ने अपने पुत्र चंदन को उदयसिंह के पलंग पर सुला दिया। बनवीर ने उसे उदयसिंह समझकर मार डाला और इस प्रकार पन्नाधाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर उदयसिंह की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि पन्नाधाय की यह वीरता मेवाड़ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। वे एक सच्ची माँ और वीरांगना थीं, जिन्होंने अपने देश और राजवंश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। मां पन्नाधाय के इस महान बलिदान को इतिहास कभी भूल नहीं पाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने 14 मार्च को ग्रेटर नोएडा के बिरोंडा एछर स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित महान क्रांतिकारी वीर विजय सिंह पथिक जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रूपचंद भाटी, प्रमोद भाटी, अमित भाटी, बिल्लू गुर्जर, गजेंद्र रेक्सवाल, सुधीर गुर्जर, कालूराम भाटी, गजराज ठेकेदार, देवेंद्र भाटी, योगेश भाटी, गिरिराज भाटी, तुर्मल भाटी सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


