Mediasamvad24

34.1 C
Noida
Saturday, August 29, 2026

Buy now

spot_img

सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 मे सपा नोएडा महानगर ने किया मासिक बैठक का आयोजन……

सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 नोएडा में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से 29 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के द्वारा इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति पर अपने विचार से सबको अवगत कराया। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की मुख्य ताकत है। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को सुनने और यथासंभव उसका समाधान करने का प्रयास करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ सके। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया उन्होंने प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ता से अपील की सपा कार्य काल में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच रखने का काम करें। महानगर संगठन द्वारा महिला दिवस के ऊपर बैठक में आए हुए सभी महिलाओं का सम्मान करने का भी काम किया।
आज इस बैठक में मौजूद मुख्य लोगों में।
विकास यादव, बबलू चौहान ,रामवीर यादव, गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, राणा मुखर्जी, शालिनी खारी, देवेंद्र खारी, गौरव सिंघल, बाबूलाल बंसल, राजेश अंवावत ,हरपाल सिंह, अरविंद चौहान, गौरव यादव, श्याम कुमार, वीर बहादुर ,निर अवाना, देवाशीष , रेणुका मेथी, विमला, नेहा पांडे ,राम सहेली ,बबली शर्मा, प्यारेलाल यादव ,विश्वास ,महेश कुमार ,विनोद सागर ,निरोगी सिंह, विवेकानंद सिंह, अमित कुमार, रंजन कुमार, कृष्ण कुमार ,जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, शिवकुमार यादव ,राजपाल चौहान, उदय सिंह, बिल्लू सैफी ,इंद्रजीत ठाकुर, प्रेम सिंह, अजय कुमार, मोहम्मद जान अली, सागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles