Mediasamvad24

13.1 C
Noida
Friday, November 27, 2026

Buy now

spot_img

‘संतुलित और बराबरी का हो व्यापार समझौता’, अमेरिका के 17% टैरिफ प्रस्ताव पर भारतीय निर्यातकों की दो टूक

नई दिल्ली: भारत के एक्सपोर्टर्स ने सरकार से अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड बातचीत में टैरिफ बराबरी सुनिश्चित करने की मांग की है. एक्सपोर्टर्स का कहना है कि अगर भारत के प्रतिद्वंद्वी देशों को अमेरिका से कम टैरिफ मिल गया, तो भारतीय प्रोडक्ट्स अमेरिकी बाजार में पिछड़ जाएंगे. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) ने एमएसएमई के लिए बेहतर मार्केट एक्सेस और सुरक्षा की भी मांग की है.

दूसरी तरफ, अमेरिका की तरफ से सेक्शन 301 जांच के तहत प्रस्तावित टैरिफ को लेकर बातचीत जारी है. एक्सपोर्टर्स का मानना है कि इन चिंताओं का समाधान चल रहे बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) के जरिए ही निकाला जाना चाहिए. सरकार ने भी अमेरिका को साफ कर दिया है कि भारत के किसी भी सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नहीं है.

FIEO अध्यक्ष ने क्या कहा?

FIEO के अध्यक्ष एस सी रल्हान ने कहा कि ये ट्रेड चिंताएं BTA बातचीत के जरिए सुलझाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि समझौता संतुलित और रेसिप्रोकल होना चाहिए, जो भारत के दीर्घकालिक आर्थिक और विकास हितों की रक्षा करे और यह सुनिश्चित करें कि भारतीय एक्सपोर्टर्स अमेरिकी बाजार में दूसरे देशों के सप्लायर्स के साथ लेवल प्लेइंग फील्ड पर मुकाबला कर सकें.

रल्हान के मुताबिक, इंडस्ट्री इन घटनाक्रमों को लेकर चिंतित जरूर है, क्योंकि इससे अनिश्चितता बढ़ती है, लेकिन एक्सपोर्टर्स में कोई पैनिक नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित उपायों का सेक्शन 301 और 232 के तहत पहले से लागू ड्यूटी के साथ क्या इंटरैक्शन होगा, इस पर स्पष्टता जरूरी है. साथ ही USTR नोटिस में दिए गए प्रोडक्ट-स्पेसिफिक छूट कैसे लागू होंगे, यह भी साफ होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हर प्रोडक्ट पर कितनी ड्यूटी लगेगी, इसके स्पष्ट नियम होने से एक्सपोर्टर्स आत्मविश्वास के साथ कीमतें कोट कर सकेंगे और ओवरलैपिंग टैरिफ बोझ से बच सकेंगे. रल्हान ने कहा कि भारत की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, बेहतर होते क्वालिटी स्टैंडर्ड और ग्लोबल वैल्यू चेन में बढ़ती भागीदारी ने भारत को एक भरोसेमंद सोर्सिंग पार्टनर के रूप में मजबूत किया है. एक अच्छी तरह से डिजाइन किया गया समझौता इन ताकतों पर आगे बढ़ते हुए टू-वे ट्रेड बढ़ा सकता है और निवेश व टेक्नोलॉजी सहयोग के मौके पैदा कर सकता है.

17 से 25 फीसदी तक टैरिफ का प्रस्ताव, प्रतिस्पर्धा पर खतरा

ईटीवी भारत से बातचीत में ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने कहा कि अमेरिका ने भारत और अन्य देशों पर 17 से 25 फीसदी तक के नए टैरिफ का ऐलान किया है. 17 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ ट्रेड डील होने पर लागू करने का प्रस्ताव है. इससे हमारे करीबी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले हमें मिलने वाला कॉम्पिटिटिव एडवांटेज खत्म हो सकता है. हालांकि, स्थिति अभी डायनामिक है क्योंकि बातचीत चल रही है.

चेयरमैन चड्ढा ने कहा कि सरकार की स्पष्ट स्थिति रही है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत को अपने पड़ोसी देशों के साथ-साथ अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिलना चाहिए. लेकिन जब मैं बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों को देखता हूं, तो उन सभी पर करीब 18 फीसदी टैरिफ है. अगर ट्रेड डील के तहत भारत पर 17 फीसदी टैरिफ लगता है, तो मुझे पूरी तरह यकीन नहीं है कि इससे हमें कोई बड़ा कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिलेगा.

पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ?

पड़ोसी देशों की मौजूदा टैरिफ स्थिति पर बात करते हुए चड्ढा ने कहा कि मौजूदा अमेरिकी टैरिफ स्ट्रक्चर के हिसाब से बांग्लादेश करीब 18 फीसदी पर है, जो ट्रंप प्रशासन के साथ उसका कंसल्टेशन फेल होने पर 20 फीसदी तक जा सकता है. कंबोडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया भी 18 फीसदी पर हैं, और बातचीत फेल होने पर इन पर 25 फीसदी का फॉलबैक रेट लगेगा. वियतनाम 20 फीसदी पर है, जिसका फॉलबैक 35 फीसदी है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिकी बाजार में भारतीय इंजीनियरिंग सेक्टर की कॉम्पिटिटिवनेस पर निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी. ये टैरिफ अगले साल जनवरी में लागू होने हैं और बातचीत चल रही है. फाइनल टैरिफ स्ट्रक्चर जनवरी के अंत तक साफ हो जाना चाहिए. चूंकि बहुत कुछ अभी डायनामिक है, इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि स्थिति कैसे बदलती है.

‘बराबर टैरिफ हो तो कोई दिक्कत नहीं’

चड्ढा ने कहा, “हमारा मानना है कि जब तक भारत और उसके प्रतिस्पर्धी देशों पर एक जैसा टैरिफ लग रहा है, तब तक कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर हमारे प्रतिस्पर्धियों को भारत से कम टैरिफ मिलता है, तो यह बड़ी चिंता की बात है.”

इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में जोरदार उछाल

आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में अमेरिका को इंजीनियरिंग गुड्स का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 61 फीसदी बढ़ गया. कुल मिलाकर भी हमने हाई डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है और अमेरिका भारतीय इंजीनियरिंग गुड्स के लिए टॉप डेस्टिनेशन बना हुआ है.

एक्सपोर्टर्स का कहना है कि अमेरिका अभी भी भारत के लिए सबसे बड़ा बाजार है और इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए टैरिफ में बराबरी बेहद जरूरी है. अगर बीटीए में भारत को बराबर का मौका नहीं मिला, तो इसका सीधा असर एमएसएमई और इंजीनियरिंग सेक्टर के लाखों रोजगार पर पड़ सकता है. अब सबकी नजर जनवरी में आने वाले फाइनल टैरिफ स्ट्रक्चर पर टिकी है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles